फाजिलनगर। अहलादपुर गांव में शुक्रवार को लोगों में मतदाता पर्ची और वोटर गाइड वितरित की गई। इसमें लोगों को एक जून के दिन बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पारितोष मिश्रा ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अहलादपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बीएलओ रजिस्टर का निरीक्षण किया। इसके बाद मतदाता पर्ची वितरण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शतप्रतिशत मतदान आवश्यक है। इसलिए एक जून को मतदान स्थल पर पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग करें। इसके बाद उन्होंने मतदान गाइड बांट कर सभी को मतदान के दिन विभिन्न पहचान पत्र के बारे बताते हुए अन्य जानकारियां दी। उन्होंने बीएलओ रश्मि राय को चुनाव के पांच दिन पूर्व सभी मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंचाने का निर्देश दिया।
इस दौरान लेखपाल राजीव कुमार, शैलेश मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।