सलेमगढ़। सलेमगढ़ खास गांव के दुर्गा शक्ति पीठ प्रांगण में मंगलवार की रात आयोजित देवी जागरण में श्रोता भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे। वहीं, दूसरे दिन बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया।
सलेमगढ़ खास के दुर्गा शक्ति पीठ परिसर में देवी जागरण के कार्यक्रम का शुभारंभ देवरिया के कलाकार मनीष पांडेय ने गणेश वंदना से किया।
उसके पश्चात मां ज्वाला देवी और भक्त ध्यानू के भक्तिभाव के कहानी का प्रसंग गीतों के माध्यम से सुनाया। राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे, अच्छे-अच्छे भजन सुनाएंगे... गीत पर दर्शक झूम उठे।
देवरिया के कलाकार संजय पांडेय ने मां तेरे एहसान का बदला चुकाया जा नहीं सकता, प्यार इतना किया तूने भुलाया जा नहीं सकता...पेश किया। क्षेत्रीय कलाकार शिवजी राय ने राम नाम अति मीठा है तू गा के देख लो, आ जाएंगे राम तू बुला के देख लो..., पेश किया। देवरिया के कलाकार परमजीत सिंह और सोनू कुमार ने शिव पार्वती के वेष में हमसे भंगियां ना पिसाई ए गणेश के पापा... तथा छोड़-छाड़ के शिव तेरा कैलाश चली, चली रे चली पार्वती मायके चली..., गीत पर मनमोहक प्रस्तुति पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक आईआरएस कानपुर में तैनात इनकम टैक्स अधिकारी ऋषि राय ने किया। दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज राय, दीपक राय, निलय कुमार सिंह, धर्मेंद्र राय, राजू राय, राजन राय आदि मौजूद रहे।