फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार बच्चों की मां ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, लहूलुहान पहुंचा अस्पताल; डॉक्टर बोले- बहुत खून बह चुका

Fri, 15 Dec 2023 10:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना

सार

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक ने बताया कि गुरुवार की मध्य रात वह गांव की ही एक महिला, जिससे पहले से उसकी जान पहचान थी, उसके बुलाने पर गया था। घर में पहुंचते ही महिला ने चाकू से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
विज्ञापन
महिला ने घर बुलाकर काटा युवक का प्राइवेट पार्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के कुशीनगर स्थित खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां से उसके घर में मिलने पहुंचे एक युवक का उसने प्राइवेट पार्ट काट दिया। खून से लथपत युवक को पहले सीएचसी, उसके बाद जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहां युवक का इलाज चल रहा है। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक ने बताया कि गुरुवार की मध्य रात वह गांव की ही एक महिला, जिससे पहले से उसकी जान पहचान थी, उसके बुलाने पर गया था। घर में पहुंचते ही महिला ने चाकू से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसकी इस हरकत के बाद वह जान बचाकर किसी तरह घर से बाहर भागा।

शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन युवक को खड्डा क्षेत्र की तुर्कहां सीएचसी पर ले गए, लेकिन तब तक खून अधिक बह जाने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खड्डा थाने के एसएचओ नीरज राय ने बताया कि अपने सूत्रों से इस घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें