फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सास, ससुर और देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Wed, 11 Sep 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी निवासी सलोनी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर सास, ससुर व देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि इन लोगों की ओर से बार-बार दहेज की मांग की जाती है। दहेज नहीं मिलने पर वे लोग मारते-पीटते हैं। कई बार हत्या का प्रयास भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया है कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरार पिपरा में हुई थी। उसकी तीन वर्ष की एक पुत्री है और इस समय वह गर्भवती है। पिता दहेज की रकम देने में असमर्थ हैं, जिसको लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से सास, ससुर व देवर उत्पीड़न करते हैं। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जटहा बाजार पुलिस को सास, ससुर व देवर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले में जटहा बाजार पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें