फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोग्य मेला में पहुंचे बुखार, सर्दी और खांसी के सर्वाधिक मरीज

विज्ञापन
मरीज को परामर्श देते डाॅक्टर।
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 60 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें 1057 पुरुष, 1169 महिलाएं और 402 बच्चे समेत कुल 2628 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आरोग्य मेला में सर्दी, खांसी और बुखार के सर्वाधिक मरीज पहुंचे, जिन्हें डॉक्टरों ने दवा के साथ बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रभाकर ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में सांस के 272, पेट के 269, मधुमेह के 227, त्वचा के 317, टीबी के संभावित 28, रक्त अल्पता के 49 और उच्च रक्त चाप के 107 रोगी लाभान्वित हुए। इसके अलावा 580 अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार हुआ। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेला में जिले भर में 66 चिकित्सक और 221 पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात किए गए थे। बोदरवार संवाद के अनुसार, न्यूपीएचसी बोदरवार में आयोजित मुख्यमंत्री एन अयोग्य मेला में खांसी और बुखार के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य मेला में इलाज कराने आई सरिता, बनकटा निवासी रवि कुमार, डोमवरवा निवासी विनोद, बोदरवार निवासी अर्पित गुप्ता, घोघरा निवासी रामदुलारे, देवकली उर्फ चकिया निवासी पुजारी चौबे, कुंदूर निवासी रोशनी, असना निवासी कृष्णा, भलुहीं निवासी रामअधार यादव और बोदरवार निवासी साजिया खातून ने डॉक्टर से खांसी और बुखार की समस्या बताई। उनके उपचार कर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय भारद्वाज ने दवा के साथ वायरल बीमारी से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि मौसम में परिवर्तन के दौरान वायरल फीवर होने की संभावना रहती है। अपने घर के आसपास गंदगी न फैलने दें। ठंड से बचें और गुनगुना पानी का सेवन करें। लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, क्षेत्र के न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में रविवार को आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि ठंड के मौसम में त्वचा सूखकर फटने लगती हैं, जिससे खुजली होनी शुरू हो जाती है। इम्युनिटी में गिरावट होने से शरीर कमजोर होने से त्वचा पर बैक्टीरिया व फंगस का असर बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि हरपुर के मुन्ना पासवान, दीना मौर्य, बढ़ई टोला के जमुना विश्वकर्मा, भटवलिया के सुशील यादव, रिंकी, महेंद्र और भीमबली को खुजली की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीगंज के हरेंद्र मौर्य, हरेराम कुशवाहा, रमाकांत प्रसाद्र, देवरिया बाबू के वरुण यादव, श्रवण यादव, वीरेंद्र सिंह को मधुमेह की शिकायत थी। लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह के 65 मरीज, चर्म रोग के 27 मरीज, टायफाइड के पांच, ब्लॅड प्रेशन के 22, बुखार के छह और क्षयरोग के पांच मरीजों की जांच की गई। इस दौरान विशुन दयाल, राहुल, पूजा, सरोज, सचिन, गोलू आदि मौजूद रहे। उजारनाथ संवाद के अनुसार, क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आयोजित सीएम आरोग्य मेले में खांसी, बुखार व पेट दर्द सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया।तीन बजे तक कुल 30 मरीजों का स्वस्थ परीक्षण कर चार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में सर्दी, खांसी व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। मौसम में हो रहे परिवर्तन से यह दिक्कते देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि ठंडी बढ़ने के वजह से ज्यादातर सर्दी, खांसी के मरीज पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में खास कर श्वास, हृदय व रक्तताप के रोगियों के अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजन में रमावती देवी, बद्रीनारायण, बलखिला, राधिका देवी समेत चार बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें