फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विभिन्न योजनाओं के लिए गए 200 से अधिक आवेदन

Thu, 22 Feb 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकसित भारत संकल्प यात्रा के छठे दिन बुधवार को नगर पालिका की तरफ से जलकल भवन में विशेष कैंप का आयोजन हुआ। इसमें पीएम आवास, पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं के लिए 200 से अधिक लोगों से आवेदन लिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि सरकारी योजनाएं प्रत्येक पात्र लोगों तक पहुंचाकर नगर और यहां के लोगों का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता में है। इसको देखते हुए नगर पालिका की तरफ से बीते कई दिनों से एक-एक वार्ड में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ई-बस सेवा, भारतीय जनऔषधि परियोजना, उजाला योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने नगर के लोगों से इस शिविर में शामिल होकर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इसके बाद नगर के दो सौ से अधिक लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, पिंटू सिंह, गुडडू जायसवाल, ब्रजेश शर्मा, अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, अजय शर्मा, आकाश वर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, गौतम गुप्ता, रोहन विश्वकर्मा, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें