फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिटाई से बंदर की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Mon, 25 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। दुदही में दो बंदरों को किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से बास में बांधकर पीटने के मामले में एक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। इसकी चर्चा पंचायत में जोरों पर है। पेड़ पर लटके मृत बंदर को वन विभाग के कर्मचारियों ने उतरवाया। कार्रवाई का अश्वासन देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वायरल वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि बंदर के गले में बांस बांधा गया है। इसमे बंदर को पेड़ पर उछल कूद करने में असहजता हो रही है। बताया जा रहा है। बंदरों को दो दिन पहले पड़कर उन्हें बास में बाध कर पीटा गया और उनके गले में बास बांध दिया। इसके चलते एक बंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन


वन क्षेत्रीय अधिकारी हरकेश नायक ने बताया कि बंदर की मृत्यु का मामला सामने आया है। जिसकी जांच कराई जा रही है। बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं समाजसेवी व अधिवक्ता मनोज कुंदन ने बताया कि वन विभाग यदि कार्रवाई नहीं करता है तो दुदही में चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें