कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह। संवाद
पडरौना। आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए नारी शक्ति की भूमिका अहम है। महिलाओं की भागीदारी पार्टी में निरंतर तेजी से बढ़ रही है। इससे पार्टी का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है।
ये बातें सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव शाहिरा बानो ने कही। वे पार्टी कार्यालय पर उनके प्रदेश सचिव बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने भी संबाेधित किया। महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष उमा शर्मा, कैसर जमाल टीटू, रणविजय सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।