पडरौना। नव वर्ष पर कुशीनगर स्थित प्रसिद्ध महापरिनिर्वाण बौद्ध स्थल क्षेत्र में आने वाले सैलानियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया के अलावा प्रांत बिहार प्रांत से भी काफी संख्या में आते हैं।
नववर्ष पर अत्यधिक भीड़ देखते हुए जिला प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बताया कि सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा और एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय को नियुक्त किया गया है। इसी तरह संपूर्ण जिले को नौ सेक्टर में विभाजित करते हुए सभी सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम को नामित किया गया है।
इसके अलावा दो रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर रहेंगे। सीडीओ ने बताया कि यदि महापरिनिर्वाण बौद्ध स्थल पर विवाद हो तो उसके संबंध में उनके अलावा एसपी को अवगत कराएंगे।