कसया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर सबका साथ और सबके विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास को नई दिशा दी है।
ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कसया ब्लॉक के मंगलपुर में कहीं। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे लम्बे समय से प्रधानमंत्री रहे हैं। देश में विज्ञान, शिक्षा, कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, एयरपोर्ट आदि जो भी बदलाव हुए हैं उसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित बुनियादी विकास से देश बदल रहा है। उन्होंने देश के लिए एक लक्ष्य तय किया। हमारे नौजवान, महिलाओं, गरीबों के चेहरे पर खुशहाली और स्वर्णिम भविष्य के लिए। भारत मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर संकल्प के साथ बढ़ रहा है। हिंदुस्तान की सबसे मजबूत नींव संस्कृति होती है जिसे प्रधानमंत्री ने मजबूत करने का काम किया है। इस दौरान पूर्व भाजपा अध्यक्ष लल्लन मिश्रा आदि मौजूद रहे।