फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समग्र विकास के लिए आधुनिक शिक्षा जरूरी

Thu, 26 Mar 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रायपुर फुलवरिया का बुधवार को वार्षिकोत्सव का मनाया गया। छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का समग्र विकास हो सकता है। योगी सरकार ने जहां शिक्षा के नींव को लेकर स्कूलों का कायाकल्प, छात्रवृति, ड्रेस आदि सुविधा देकर शिक्षा को मजबूती प्रदान कर रही है, वहीं केंद्र सरकार ने भी शिक्षा को विस्तार से ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कहा कि जब शैक्षिक आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, तभी उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव हो सकेगा।कार्यक्रम को बीईओ रजनीश द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शंभू कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान राम आधार राजभर, आशुतोष चौहान, सूरज गोविंद राव, हरगोविंद रौनियार, पुरुषोत्तम दूबे, धर्मेंद्र राव, संजय मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें