मथौली। मनरेगा कर्मियों ने बुधवार को हाटा विधायक मोहन वर्मा को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय भुगतान व नियमितीकरण की मांग उठाई। रोजगार सेवकों ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर वे अपनी समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2024 तक जनपद के सभी मनरेगा कर्मी सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 26 अप्रैल से प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे। वहीं, 1 मई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, राजेश कुमार त्रिपाठी, संगीता, शशि लता, बिन्नो सिंह, सत्येंद्र सिंह, गौतम , वीरेंद्र यादव, अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार दुबे, राजेश गुप्ता, जवाहरलाल व सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।