फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधायक ने सदन में उठाया बांसी नदी का मुद्दा

Wed, 26 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघापट्टी गांव के पास स्थित विलुप्त हो रही बांसी नदी का जीर्णोद्धार कराने के लिए सदर विधायक ने सदन में आवाज उठाई है। विधायक ने बांसी नदी को नारायणी नदी से जोड़ने और जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। सदन ने 30 दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बांसी नदी इस समय पर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नदी में पानी नहीं होने के कारण कई जगहों पर सूख चुकी है। नदी का का जुड़ाव किसी गंडक नदी से नहीं होने के कारण पानी का बहाव भी नहीं होता। कई जगहों पर लोगों का नदी में अतिक्रमण भी है। क्षेत्रीय जनता की मांग पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदन में विलुप्त हो रही बांसी नदी को बचाने के लिए आवाज उठाई है।
सदर विधायक ने कहा है कि बांसी नदी प्रसिद्ध है और भगवान राम के आस्था से जुड़ी है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला भी लगता है। उन्होंने बांसी नदी को बड़ी गंडक नदी से जोड़ने, बांसी नदी और मेला क्षेत्र का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। सदर विधायक की मांग को स्वीकार करते हुए सदन ने 30 दिनों के अंदर जांच कर पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें