तुर्कपट्टी। दुदही क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मछरियां दलजीत कुंवर में निर्धारित मेन्यू के अनुसार सोमवार को एमडीएम में रोटी सब्जी की जगह चावल सब्जी बनाने पर सात से आठ बच्चों ने विद्यालय में भोजन नहीं किया। ये बच्चे घर जाकर भोजन करने चले गए। अभिभावकों का आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक उन बच्चों की पिटाई कर दी। हालांकि, प्रधानाध्यापक इस आरोप को झूठा बता रहे हैं। मंगलवार की दोपहर पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि मेन्यू के अनुसार सोमवार को रोटी सब्जी बनना था, लेकिन चावल-सब्जी बना था।