फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीड़ित परिवार से मिले विधायक पांच लाख की मदद का आश्वासन

Sat, 28 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के पनियहवा नगर में बृहस्पतिवार की रात अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबकर नीरज उर्फ भीम की मौत हो गई।
विज्ञापन

घर वाले शव रखकर सड़क हाईवे जाम किया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग की गई। एसडीएम के आश्वासन के बाद घर वालों ने शव का दाह संस्कार किया। शनिवार को विधायक विवेकानंद पांडेय मृतक के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक विवेकानंद पांडेय शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद के साथ पहुंचकर मृतक की मां बिंदावती देवी से मिले।
उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को नगर पंचायत छितौनी में एक नौकरी, सरकारी आवास और पांच लाख रुपये की सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें