पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के विजयपुर गांव के सिअरहा टोले पर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ने 13.5 लाख से बनने वाले विवाह भवन की आधार शिला रखा। शिलान्यास कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि विवाह भवन के निर्माण से ग्रामीणों को मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी। कहा कि यह भवन गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनसे विकास संबंधी सुझाव भी मांगे। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से रखी गई मांगों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द ही उन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वजित गुप्ता और संचालन रवि तिवारी ने किया। इस दौरान धर्मेंद्र राव, धीरज पटेल, आनंद दुबे, दुर्गेश गुप्ता, राजेश प्रसाद, गोवर्धन प्रसाद, मनोज पांडेय, जितेंद्र चौधरी मौजूद रहे। संवाद