फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गो-पूजन कर विधायक और डीएम ने मनाई गोवर्धन पूजा

Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के कोपजंगल स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में में विधायक और डीएम ने गोवर्धन पूजा की। उन्होंने गोवंशों को हरा चार और गुड़ खिलाया। लोगों को गोवंशों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को पूजनीय माना गया है। गाय की सेवा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इनकी सेवा से परिवार को सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि गौ पूजा करने से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूती मिलती है। समाज में समरसता और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों को गाय की सेवा करने के साथ-साथ उनकी रक्षा और संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए।
इस दौरान खड्डा एसडीएम ऋषभ पुंडीर, सीवीओ रविंद्र प्रसाद, तहसीलदार महेश कुमार, बीडीओ विनीत यादव, कुणाल राव, दिग्विजय शर्मा, ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा, रामप्यारे कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें