फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी निकाल रहा युवक गंडक में गिरकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे अफसर, युवक पिपरासी थाना क्षेत्र का है निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र से सटे बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा गांव का 35 वर्षीय एक युवक बुधवार दोपहर में गंडक में गिरकर लापता हो गया। घटना के वक्त वह नदी में बहकर आई लकड़ियां निकाल रहा था।
विज्ञापन

गंडक नदी में जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ ही बिहार के मदनपुर जंगल से काफी मात्रा में लकड़ियां बहकर आ रही हैं। उसे छानने के लिए काफी संख्या में लोग बुधवार को नदी के तट पर पहुंचे थे। इनमें भिलोरवा गांव का 35 वर्षीय सुबोध साहनी भी पहुंचे। वह गंडक नदी से लकड़ियां निकालते समय नदी में गिरकर लापता हो गए। जानकारी होने पर अंचलाधिकारी फहीमुद्दीन अंसारी, प्रखंड प्रमुख यशवंत नारायण यादव और बीडीओ बीके राम घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें