फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को पीएचसी में कराया गया है भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। स्थानीय पुलिस चौकी के पास बुधवार को दो बाइक टकरा र्गइं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को कटया पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के निवासी 22 वर्षीय विश्वामित्र यादव धान की रोपाई के लिए बाइक से डीजल लेने बुधवार को बनकटा बाजार स्थित पेट्रोलपंप पर आए थे। लौटते समय जैसे ही वे बनकटा बाजार पुलिस चौकी के निकट पहुंचे सामने तेज गति आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इसे 22 वर्षीय निरंजन कुमार राम निवासी लोहाटी राजापुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) चला रहे थे। निरंजन कुमार राम की मौके पर ही मौत हो गई और विश्वामित्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बिहार के कटेया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरंजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल और मृतक बिहार के निवासी थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें