तरयासुजान। थाना क्षेत्र के गांव मठिया श्रीराम से गुजर रही गंडक नहर में एक 53 वर्षीय व्यक्ति का शव दिखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मठिया श्रीराम से होकर गुजर रही गंडक नहर में दोपहर व्यक्ति का शव दिखाई दिया। थोड़ी ही देर में आस पास के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने जुटी भीड़ से शव का शिनाख्त करवा तो शहीद अंसारी निवासी गांव मठिया श्रीराम थाना तरयासुजान के रूप में हुई। परिजनों का कहना हैं कि यह सुबह से ही घर से निकले हैं। लगभग दस बजे तक जब घर नहीं लौटे तो हम लोगों ने उनको खोजना शुरू की जा रही थी। तरयासुजान थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।