फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में अधेड़ की मौत

Sun, 28 Apr 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदीगंज। रामकोला-पडरौना मार्ग स्थित पटेरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मिश्रौली चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के अब्दुलचक निवासी सुरेश मद्धेशिया (50) शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पटेरा गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वे अब्दुलचक गांव के बाहर सड़क पर पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें