फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैर फिसलने से नहर में गिरकर अधेड़ की मौत

Sat, 27 Apr 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही गांव के पास खजुरिया शाखा नहर में पुल से गिरे अधेड़ की मौत हो गई। राहगीरों व गांव वालों की भीड़ लग गई। शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ही परहुआ छापर गांव निवासी इसरायल (52) के रूप में हुई। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

नहर में पानी कम था। पुल से नीचे गिरने के बाद अधेड़ की मौत हो गई थी और उसका शव वहीं पर पड़ा रहा। हगीरों व गांववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके इस संबंध में एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि धूप में घर जाते समय चक्कर आ जाने से गिरकर इसरायल की मौत हो गई। गांव वालों के अनुसार वह दिन भर शराब के नशे में घूमता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें