फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनरेगा कर्मी हड़ताल पर, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। संगठन के आह्वान पर मनरेगा कर्मी कलमबंद हड़ताल पर रहे। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मियों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक व आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मानदेय, ईपीएफ, सेवा संबंधी सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। कर्मियों का कहना था कि उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल पा रही हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद व उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शाही के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि मनरेगा कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के चलते कुछ कार्यों पर असर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संदीप चतुर्वेदी, अनिरुद्ध, पुष्पा, कृपालाल, विजय कुमार, कृष्ण मोहन, देवेंद्र शाही, इंद्रेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें