फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए मेधावी

Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया कंपोजिट विद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण के बाद छात्र। सोशल मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन





कसया। शहर के कंपोजिट विद्यालय परिसर में शनिवार को वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सभासद राजेश मद्धेशिया ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्कूलों में वार्षिकोत्सव समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारी जाती है। ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पुरस्कृत विद्यार्थी आगे और बेहतर प्रदर्शन कर सफलता के शिखर पर पहुंचने का संकल्प लें। जो विद्यार्थी पुरस्कार पाने से वंचित हैं वे आगे बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कृत होने का संकल्प लें। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पयोद कांत मिश्र ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कल्पना सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार यादव, अजय कुमार गुप्ता, रश्मि सिंह तोमर, निशु विश्वकर्मा, संगीता यादव, नंदिनी मौर्य, अमरनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें