लक्ष्मीगंज। चंदरपुर गांव के मलगहा पोखरे के पास शनिवार को सम्मान समारोह हुआ। मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित मंच नहीं मिल रहा है। समाज के लोगों को गांव घर के बच्चों में छिपी प्रतिभाग चिह्नित कर उसके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, रामकोला ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी आदि ने संबोधित किया।
अतिथियों ने रोशनी कुशवाहा व मृतुंजय कुशवाहा को साइकिल, रीमा कुशवाहा व कुमारी रोशनी कुशवाहा को सीलिंग फैन और संजना, कंचन यादव, पंकज गौड़, विकास यादव व पियूष यादव को स्कूली बैग देकर पुरस्कृत किया गया। अंत में आयोजक निठुरी राजभर व रामप्यारे कुशवाहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कुशवाहा ने किया।
इस दौरान भगवंत कुशवाहा, बलवंत कुशवाहा, विजय प्रताप कुशवाहा, रणविजय सिंह, सुग्रीव प्रसाद, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गया यादव, शैलेश यादव, गुलबदन यादव, पारस विश्वकर्मा, श्रीनिवास गौड़, बाबूराम भर, छोटेलाल, गोपाल, राजकिशोर, रामप्रसाद राव आदि मौजूद रहे।