फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानसिक दिव्यांग महिला ने जना बच्चा

Mon, 12 Feb 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास मानसिक दिव्यांग महिला ने एनएच के पास बच्चे काे जन्म दिया। हाईवे के कर्मचारियों ने पटहेरवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल तमकुहीराज पहुंचाया। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। यह घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश रौशन सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल में काफी हंगामा कर रही है। लखनऊ नारी निकेतन की एक संस्था से बात हुई है। टीम आती है, तो उसको सुपुर्द किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में महिला पुलिस कर्मी की देखरेख में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें