फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'टॉवर मैन' का दूसरी बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल के लिए फिर टावर पर चढ़ा मंदबुद्धि युवक- जानिए कैसे उतरा

Mon, 20 Jul 2026 05:33 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पूछताछ में युवक की पहचान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी नौसाद के रूप में हुई। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व भी नौसाद गुरवलिया स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था, जहां भी लोगों के प्रयास से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया था।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मंदबुद्धि युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे खड़े ग्रामीणों से मोबाइल दिलाने की जिद करने लगा। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को समझाने का प्रयास किया और उसे मोबाइल दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।पूछताछ में युवक की पहचान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी नौसाद के रूप में हुई।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व भी नौसाद गुरवलिया स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था, जहां भी लोगों के प्रयास से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया था।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।जब कि तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया वह युवक मंदबुद्धि का है।अपना मोबाइल तोड़ दिया है।और दूसरे से मोबाइल मांगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें