उत्तर प्रदेश लैब टेक्निशियन संघ कुशीनगर ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के परिसर में धरना दिया। इसके बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने बताया कि संगठन से जुड़े लैब टेकिभनशियन शुक्रवार से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे।
प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश लैब टेकिभनशियन संघ से जुड़े प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ सीएमओ कार्यालय पहुंचे और धरना पर बैठ गए। इस संगठन के अध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी और मंत्री लल्लन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की तैयारी कर ली गई है। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा जाएगा। 16 से 19 सितंबर तक प्रात: आठ से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार होगा, फिर भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 20 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
मंत्री लल्लन गुप्ता ने कहा कि संगठन वेतन विसंगति दूर कर पद की समानता के आधार पर वेतन देने, पदनाम परिवर्तित करते हुए केंद्र के कर्मचारियों के समान पदोन्नति व पदों का सृजन, आईपीएचएस मानक के अनुसार अस्पतालों में नए पदों का सृजन, सीनियर लैब टेक्निशियन को जिला क्रय समिति में सम्मिलित करने, प्रयोगशाला से संबंधित उपकरणों तथा रसायन आदि का मांग पत्र, क्रय प्रक्रिया तथा भंडारण संबंधी कार्य सीनियर लैब टेक्निशियन या लैब टेकिभनशियन से कराने, लैब टेकिभनशियन को 10 वर्ष की अनवरत संतोषजनक सेवा के बाद राजपत्रित प्रतिष्ठान प्रदान करने, एसीपी व्यवस्था में ग्रेड वेतन 4600 को इगभनोर करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और पेसेंट केयर एलाउंस दिए जाने की मांग कर रहा है।
धरना में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, एलटी अरविंद कुमार राय, सत्यदेव पांडेय, अश्वथामा मिश्रा, कृष्ण कुमार, अनिल प्रजापति, राजकुमार सहित कई लोग शामिल थे।