फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने रक्तदान किया

Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
रक्तदान किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे लेखपालों ने बृहस्पतिवार को रक्तदान कर विरोध किया। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एकत्र लेखपालों में 73 ने अपने रक्त की जांच कराई। इनमें 48 लेखपाल रक्तदान के योग्य पाए गए। इन लेखपालों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले के लेखपाल छह सूत्रीय मांगाें को लेकर धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर जिले भर से लेखपाल एकत्र हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुंचे। 73 लेखपालों ने रक्तदान के लिए अपने खून की जांच कराई, उनमें 48 रक्तदान के योग्य पाए गए, जिन्होंने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में निलेश रंजन राव, योगेंद्र गुप्ता, अजय सिंह, सागर, सतीश, हरिशंकर, अभिमन्यु मिश्रा, शैलेष मिश्रा, अखिलेश, जयनाथ, अनिल चौहान, नीरज, प्रदीप, प्रद्युम्न आदि लेखपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें