फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एमबीबीएस छात्र की मौत पर आक्रोश, मेडिकल छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 11 Mar 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते मेडिकल कॉलेज के छात्र। सोशल मीडिया
विज्ञापन
कुशीनगर। गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में एमबीबीएस छात्र की मौत के बाद जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर घटना के विरोध में आवाज बुलंद की और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र पवन पांडेय की होली के दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोप है कि गोल्डन साहनी ने विपरीत दिशा से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार पवन पांडेय समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकालकर मृतक छात्र को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान छात्रों ने आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और मृतक छात्र के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने की मांग की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मृतक छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें