फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित

Sun, 25 Jan 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज कस्बे के मुख्य बाजार में एक मेडिकल स्टोर से दो गत्ता कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री का मामला सामने में आया है। शनिवार को पुलिस के साथ पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर ने सिरप बिक्री करने का ब्योरा मांगा, लेकिन दुकानदार ब्योरा नहीं देे सका। विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। तय समय में अगर कोडीन युक्त कफ सिरप बिक्री का जवाब नहीं मिला तो स्थायी रूप से दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तमकुहीराज कस्बे के मुख्य बाजार में सिंह मेडिकल स्टोर के नाम से एक दुकान संचालित है। ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर पहुंच स्टॉक व बिक्री आदि का मिलान कराया। जांच के दौरान फर्म का लाइसेंस मौजूद नहीं था। इसके अलावा मनमाने ढंग से दवाईयां रखी गईं थीं। सात दवाइयों के खरीद, बिक्री का कोई लेखा जोखा नहीं मिला।
इसके अलावा लखनऊ के एक फर्म से अगस्त माह में कोडीन युक्त कफ सिरप के 100 एमएल मात्रा की 320 शीशियां यानी दो गत्ते की खरीदारी कर दुकानदार ने बेचा है, लेकिन बिक्री से जुड़े बिल, बैंक भुगतान डिटेल, ई-वे बिल, ट्रांसपोर्ट आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

गोरखपुर ड्रग कार्यालय से मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया और कोडीन युक्त कफ सिरप बिक्री का ब्योरा मांगा गया, लेकिन दुकानदार की ओर से सिरप बिक्री का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया जा सका। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दुकानदार को चेतावनी देते हुए बताया कि 15 दिन तक दुकान नहीं खुलेगी। मेडिकल स्टोर संचालक अरूण सिंह ने बताया कि मेरे फर्म पर गलती से वर्ष 2024 अगस्त महीने में दो गत्ता सिरप आ गया था। इसकी शिकायत भी भेजने वाली कंपनी में किया, लेकिन कंपनी की ओर से कहा गया कि किसी तरह बेच दीजिए। वहां से दो गत्ता सिरप वापस मंगाने में कंपनी को नुकसान होगा। इस लिए मैंने सिरप बेच दिया। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सिंह मेडिकल स्टोर को 15 दिनों तक बंद कराने के आदेश है। इनके दुकान का लाइसेंस तक तक के लिए निलंबित किया गया है। इतने दिनों में बेचे गए सिरप का ब्योरा दुकानदार को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें