फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दृष्टि दोष वाले चालक बिना चश्मा न चलाएं वाहन

Sun, 29 Mar 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में शनिवार को जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जिन चालकों को दृष्टि दोष है, वे बिना चश्मा लगाए वाहन न चलाएं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश वर्मा ने कहा कि जिले में में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एनएचपीडब्ल्यूसी, गोरखपुर की तरफ से पुलिया मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों की जानकारी भी दी। इसके बाद एआरटीओ ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए परिवहन की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारीदी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी स्कूल बसों की फिटनेस अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को शामिल कर विद्यालय वाहनों की जांच अभियान को और तेज करें। उन्होंने कहा कि जिन वाहन चालकों एवं परिचालकों को दृष्टि दोष के कारण चश्मे की आवश्यकता है, उन्हें बिना चश्मा लगाए वाहन संचालन की अनुमति न दें।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ मोहम्मद अजीम, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें