फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी सड़क की पैमाइश, जद में आए 10 मकान

Sun, 23 Feb 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। हाईकोर्ट के आदेश पर पुरानी सड़क की भूमि की राजस्व टीम ने शनिवार को पैमाइश की। इसके बाद दस से अधिक लोगों की मकान सड़क की जमीन पर बने होने की पुष्टि हुई। अतिक्रमण करने वालों को पीडब्ल्यूडी नोटिस देगा।
विज्ञापन

स्थानीय गांव निवासी एक व्यक्ति ने खेत के सामने उसकी सहन पर पीडब्ल्यूडी की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को पैमाइश करा खाली कराने के लिए जनपद के दीवानी न्यायालय में अपील दाखिल की गई थी। पैमाइश के बाद भी सड़क की भूमि पर हुए कब्जे को नहीं हटाया गया। अतिक्रमण को लेकर पीड़ित किसान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे जिले से टीम गठित कर पुरानी सड़क की पैमाइश कराई गई। इससे सड़क की जद में आ रहे मकान स्वामियों की बेचैनी बढ़ गई है। पकड़ियार बाजार निवासी मदनलाल का चौराहे के पूरब नौरंगिया-कप्तानगंज पर आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बगल में खेत हैं। खेत और मुख्य मार्ग के बीच में पीडब्ल्यूडी की पुरानी सड़क 172 भू-लेख में दर्ज हैं जो मुख्य मार्ग के दक्षिण तरफ से हो समानांतर बाजार तक गई हैं। उक्त भूमि पर पक्के मकान बने हुए हैं। वर्ष 2024 में मदनलाल ने दीवानी न्यायालय में अपील दाखिल कर खेत की पैमाइश कराने और पीडब्ल्यूडी की भूमि पर हुए अतिक्रमण को कब्जा मुक्त कराने की मांग की था।
कोर्ट के आदेश पर पिछले वर्ष राजस्व टीम ने खेत का पैमाइश की थी। उसके बाद पीड़ित किसान ने उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अधिकारियों से शिकायत की थी। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद किसान ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें