फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बूथ पर भौतिक संसाधनों का टोटा

विज्ञापन
पिपरा कनक बोदा टोला गांव के प्राथमिक विद्यालय के बाहर आसप में जुडे तार। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मतदान बूथ पर भौतिक संसाधनों का टोटा
विज्ञापन

पिपरा कनक गांव में बने बूथों पर बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं
समउर बाजार (कुशीनगर)। पिपरा कनक गांव में बने मतदान बूथ पर भौतिक संसाधनों का टोटा है। ग्रामीणों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासन ने यहां अस्थायी रूप से बिजली समेत अन्य व्यवस्था की थी, लेकिन कुछ माह बाद ही सब कुछ पुराने जैसा हो गया।
विज्ञापन

पिपरा कनक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में लोगों को मतदान के लिए बूथ संख्या 186 व 187 बनाया गया है। यहां बिजली, पेयजल और शौचालय का अभाव है। इससे मतदान कार्मिकों और मतदाताओं को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रशासन ने आननफानन में मतदान केंद्र पर बिजली और शौचालय की व्यवस्था कराई थी। अब विद्युत तार लटकने लगे हैं और पोल भी झुक गए हैं। इस बारे में अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि प्रकाश ने बताया कि जानकारी मिली है। सर्वे करा लिया गया है। जल्द ही जर्जर तार और पोल सही करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें