पडरौना। सरकार की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के सभी ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर 12 नवंबर से 23 नवंबर के बीच सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। जिला समाज कल्याण की तरफ से कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को किसान पीजी कॉलेज, सेवरही में। 13 को खड्डा सीएचसी, 15 फाजिलनगर, 17 श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज, हाटा, 19 जूनियर हाईस्कूल, रामकोला, 21 नवंबर को पडरौना और 23 नवंबर को जनता इंटर कॉलेज, नेबुआ नौरंगिया में सामूहिक विवाह आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदन cmsvy.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं। चयनित लाभार्थियों के विवाह समारोह का आयोजन निर्धारित तिथि एवं स्थान पर किया जाएगा।