फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट के झटके से गिरे राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ में बुधवार को काम करने के दौरान करंट के झटके से दो मंजिले मकान से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

कोल्हुआ गांव निवासी राजमिस्त्री राजदेव चौहान (50) सपहा चौराहा मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर में फिरोज अंसारी के मकान की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और बिजले के झटके से वह दो मंजिला मकान से सीधे नीचे सड़क पर गिर गए। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई। राजगीमिस्त्री के मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार मे चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिस्त्री के तीन बेटे और दो बेटिया हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा अरूणेश उपाध्याय ने घटना की जानकारी ली और मजदूरों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
...........
कोट
-घटना की जानकारी नहीं है। अगर मकान से तार सटा है तो इसे ठीक करा दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जिसकी लापरवाही समाने आएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश गुप्ता, जेई विद्युत उपकेंद्र गोपालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें