फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालय में घुसे नकाबपोश, चार वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के नटवलिया कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मास्क लगाए तीन संदिग्धों ने स्कूल परिसर से आंगनबाड़ी की चार वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश की। वहां मौजूद दूसरे बच्चों के शोर मचाने पर नकाबपोश चहारदीवारी फांदकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों, शिक्षिकाओं और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले को चोरी की कोशिश से भी जोड़कर जांच कर रही है। इस घटना से परिजनों में आक्रोेश के साथ ही डर व्याप्त है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, नटवलिया कंपोजिट विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह करीब 9:30 बजे कुछ बच्चे पहुंचे थे। इसी दौरान तीन संदिग्ध अंदर दाखिल हुए गांव की ही चार वर्षीय अर्पिता पुत्री धनेश गोंड के हाथ-पैर बांध कर उसे ले जाने की कोशिश करने लगे। यह देख वहां मौजूद अन्य बच्चे शोर मचाने लगे तो संदिग्ध भाग निकले। बच्चों का शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे और बच्ची को मुक्त कराया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। करीब 10 बजे आंगनबाड़ी सहायिका हेमंती देवी और सहायक अध्यापिका प्रिया सिंह मौके पर पहुंचीं। बच्चों से जानकारी लेने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची के पिता धनेश गोंड ने किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत दुश्मनी से इंकार किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विद्यालय में महंगा स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर लगा है। पुलिस इस घटना को उपकरण चोरी के प्रयास से जोड़कर भी जांच कर रही है। दारोगा रघुनाथ गौतम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों, शिक्षिकाओं और ग्रामीणों से पूछताछ की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने भी विद्यालय पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।


तीन संदिग्धों के विद्यालय में घुसने और एक बच्चे को बांधने की सूचना मिली है। प्राथमिक जांच में उपकरण चोरी की आशंका सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। -जीत बहादुर एसएसआई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें