मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली वार्ड नंबर 13 महात्मा गांधी नगर निवासी एक विवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार राधे मद्धेशिया का सबसे छोटा बेटा यशपाल मद्धेशिया करीब दो वर्ष पूर्व मधु मद्धेशिया (22) पुत्री श्रीकिशुन गांव जुड़ा छपरा थाना नेबुआ नौरंगीया से रामकोला धर्मसमदा मंदिर में लव मैरिज शादी किया था।
शनिवार की देर रात कमरे में छत के पंखे से उसका शव लटका हुआ मिला। मौत की सूचना उसके पति ने खुद ही पुलिस को दी। मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौके से मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मधु के एक दो साल की बच्ची है। रविवार सुबह पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से आवश्यक जानकारी जुटा जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।