फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत सात पर प्राथमिकी

Fri, 01 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के वार्ड नंबर-22 सिसवा महंथ निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़िता रवीना खातून पत्नी अहमद रजा ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 13 अप्रैल 2025 को जंगल घोरठ निवासी अहमद रजा पुत्र शमसुद्दीन अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति अहमद रजा, ससुर शमसुद्दीन, सास हसन बेबी, देवर मुस्लिम अंसारी अन्य परिजन अफसाना, सबीबुन और जमीरून दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए मारपीट की जाती थी तथा जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। विवाहिता ने बताया कि उसके मायके वाले आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

रवीना खातून के अनुसार, उसके पिता और गांव के कई लोगों ने ससुराल पहुंचकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि 20 जनवरी 2026 को दिन में करीब 11 बजे सभी ने मिलकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-
बहन को न्याय दिलाने के लिए टावर पर चढ़ा था अजहरुद्दीन

कसया। बहन रुबीना को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय अजहरुद्दीन अंसारी मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। युवक का आरोप था कि शादी के बाद उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया, लेकिन शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें