पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ससुरालियों की प्रताड़ना के चलते बेटी के लापता होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चकचिंतामणि गांव निवासी रामाज्ञा कुशवाहा ने तहरीर में बताया हैं कि दो वर्ष उन्होंने अपनी बेटी अंगिरा की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा गांव के सहबजवा टोला निवासी बृजेश कुशवाहा से की की। दामाद और बेटी में झगड़ा होता रहता था। पंचायत में दामाद ने तलाक नहीं देने और बेटी को अच्छे से रखने का भरोसा दिया था। पिता ने आरोप लगाया है कि 10 नवंबर को दामाद और उसके परिवार के लोगों ने बेटी को इतना प्रताड़ित किया कि वह रात को कहीं चली गई। काफी ढूंढ़ने पर भी उसका सुराग नहीं लग रहा है। उन्होंने बेटी को तलाश करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।