फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौतम

Sun, 16 Mar 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। क्षेत्र के गांव गड़हिया पाठक में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव गड़हिया पाठक में 22 वर्षीय इब्बी उर्फ पूजा देवी की गुरुवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी भनक जब आसपास के लोगों को लगी तो किसी ने तरयासुजान पुलिस को सूचना दे दी। इब्बी उर्फ पूजा देवी पुत्री अकलू यादव गांव दनियाड़ी की शादी ढाई वर्ष पहले तरया सुजान थाना क्षेत्र के गांव गड़हिया पाठक निवासी सुखी यादव से हुई थी। परिवार में दो दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

इस संबंध में तरयासुजान थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें