पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेजा दिया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी रामनाथ प्रसाद किसी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। घर पर उनकी 30 वर्षीय पत्नी मीरा देवी दो माह के बच्चे के साथ रहती है। बृहस्पतिवार की देर रात उनके कमरे से चिल्लाने का आवाज आने पर अगल बगल के लोग वहां पहुंचे तो वह पागलों जैसे हरकत करती मिली। कुछ देर बाद महिला अचेत हो गई। गांव के लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डाॅक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है पड़ोसियों से इसकी कहा सुनी हुई थी। वहीं पति से भी हुई बात बताई जाती है। मामला जो भी हो पुलिस जांच का विषय है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति को सूचना देने के साथ शव को पीएम के लिए भेज दिया।