फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी, चार माह पहले अमेरिका से लौटे थे आनंद

विज्ञापन
सुकरौली में सचिव की पति के मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी शादी, चार माह पहले अमेरिका से लौटे थे आनंद
विज्ञापन

घटना में शामिल लोगों के पकड़े जाने पर खुलेगा मामला: एसपी
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में तैनात जिस ग्राम विकास अधिकारी के पति पेशे से इंजीनियर थे। दो साल पहले उनकी नीलम से शादी हुई थी। वह चार महीने पहले अमेरिका से लौटे थे। एसपी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें शामिल लोगों के पकड़े जाने के बाद घटना की सही वजह सामने आएगी।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी आनंद सिंह के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2020 में शादी हुई थी। चार महीने पहले ही आनंद अमेरिका से लौटे थे। वहां वह इंजीनियर थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को पहुंचे तो घर पर ताला बंद था। दूसरी मंजिल के एक कमरे में आनंद का शव लटक रहा था। पुलिस ने शव नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले आनंद ने 38 सेकेंड का एक वीडियो बनाया है। परिजनों का कहना है कि आनंद की शादी रामकोला थानाक्षेत्र के खोट्ठा गांव निवासी नीलम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी पति से झगड़ा करती थी। आनंद दस साल से अमेरिका में रहकर नौकरी करता था। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामला सुसाइड का है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या जांच में उलझी पुलिस
सुकरौली। आनंद सिंह की मौत के मामले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सुबह पति का शव मिलने के बाद पत्नी का आसपास न होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कस्बे में किराए के मकान में रहने वाली नीलम सिंह के पति का आत्महत्या से पहले वीडियो भेजने को लेकर भी चर्चा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने गहने मां को सौंपा
सुकरौली। घटना के दिन पुलिस को जांच में पत्नी के गहने मिले। पुलिस ने मृतक के परिवार को गहने सौंप दिए। परिवार के लोग पुलिस को ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें