बनकटा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्वांचल सेवा समिति भठही खुर्द की तरफ से आयोजित समारोह में 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर के बनकटा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्वांचल सेवा समिति भठही खुर्द की तरफ से आयोजित समारोह में 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ। इस दौरान नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समारोह में रविवार को सुबह दस बजे क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल ग्यारह बारातें शिव मंदिर परिसर में पहुंची। जहां सभी बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी जोड़ों को वहीं बने विवाह मंडप में पहुंचाया गया।
जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी संपन्न कराने के बाद सभी जोड़ों को मंच पर लाया गया। यहां पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह, डॉक्टर अजय शाही, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, साहब हुसैन, संजय शुक्ला, संजय सिंह, शिव नारायन सिंह, सत्येन्द्र शुक्ला सहित कई अन्य लोगों ने जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ ही उनके मंगल जीवन की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि कन्या दान सबसे बड़ा दान है। बहुत भाग्य से यह अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
तभी जाकर मानवता का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। शाम छह बजे सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी बसाने के लिए सामान के साथ विदा किया गया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से संरक्षक प्रभुनाथ शुक्ल, रामसुचित कुशवाहा, नन्दा पाण्डेय, लखिचन्द यादव, सत्यम शुक्ला, मनोज गुप्ता, नबी रसूल अंसारी, रामेश्वर यादव, विशुन गुप्ता, नन्दलाल, विजय प्रजापति, जितेन्द्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।