निशान यात्रा में निकाली आकर्षक झांकियां
- फोटो : अमर उजाला
कसया। श्रीश्याम फाल्गुन निशान यात्रा शनिवार को सुबह निकाली गई। निशान यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल रहे। इसमें शामिल लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर होली भी खेली। इसमें आकर्षक झांकियां भी रहीं।
निशान यात्रा का शुभारंभ शनिवार को सुबह सात बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर से हुआ। इसमें झांकियां भी सजी हुई थीं। राधा कृष्ण की मोरनी नृत्य करते हुए श्रद्धालु आगे के लिए प्रस्थान किए।
निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने आपस में अबीर गुलाल लगाकर होली भी खेली। यात्रा में प्रदीप सोनी, आनंद अग्रवाल, संतोष तुलस्यान, ऋषभ अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, राजेश सोनी, दुर्गेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश शामिल रहे।