फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

Wed, 09 Nov 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
500-1000 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। केंद्र सरकार की तरफ से अचानक एक हजार व पांच सौ रुपये का नोट बंद कर दिए जाने से बुधवार को बाजार में सन्नाटा छा गया। देर शाम तक भीड़ से भरे रहने वाले पडरौना नगर के धर्मशाला रोड, मुन्ना मार्केट और हनुज्ञान मार्केट में भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन

सराफा, कपड़ा व किराना की दुकानों पर लोग कम ही नजर आए। दिन भर चर्चाओं का दौर चलता रहा। लोगों के माथे पर  रुपये को बदलने की चिंता साफ दिख रही थी। हर कोई अपने नोट को भजाने के चक्कर में दिखा। 
मंगलवार की रात को एक हजार व पांच सौ रुपये का नोट बंद करने की घोषणा के बाद बुधवार की सुबह से ही बाजार में इसको लेकर चर्चाएं तेज थीं। पडरौना नगर समेत आसपास की दुकानें तो खुलीं लेकिन उन पर ग्राहक कम ही नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से लेकर रात आठ बजे तक अति व्यस्त रहने वाले धर्मशाला रोड पर भी लोगों की आवाजाही कम ही रही। हनुज्ञान मार्केट और मुन्ना मार्केट में भी ग्राहक नजर नहीं आए। सराफा कारोबारियों की दुकानों पर तो और सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें