फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अक्षय तृतीया पर सजा बाजार, 15 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद

Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दुकान पर जेवर की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। सराफा बाजार में 15 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान व्यापारियाें ने लगाया है। अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। आकर्षक छूट और ऑफर से बाजार भी गुलजार है। सराफा और ऑटोमोबाइल्स में तेजी से बुकिंग चल रही है। एडवांस बुकिंग से सराफा बाजार दमक उठा है। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भी रफ्तार पकड़ ली है। 29 अप्रैल शाम 5:31 से 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे तक तृतीया रहेगी।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। सहालग में सोने चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद ज्वेलरी की दुकानों पर रौनक बरकरार है। रविवार को 24 कैरेट सोना 97,910 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 98,900 रुपये प्रति किलो बिकी। अक्षय तृतीया को धनतेरस की तरह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर सोने चांदी की खरीदारी विशेष शुभ होता है। सहालग भी चल रहा है।
अक्षय तृतीया के मौके पर खास खरीदारी के उम्मीद में सराफा बाजार तैयारियों में जुटा है। ग्राहक भी इस मौके पर ज्वेलरी लेने के विचार से सराफा दुकानों पर ज्वेलरी बुक करा है। बाजार में गोल्ड ज्वेलरी मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी की छूट दे रहे हैं, जबकि डायमंड वैल्यू पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। अक्षय तृतीया को दो दिन शेष है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने चांदी के भाव में तेजी बनी है। हालांकि, बीते चार दिन से भाव स्थिर है। आगे भाव बढ़ भी सकता है। इसे देखते हुए ग्राहक अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी लेने के लिए बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों की रुझान को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी का स्टाॅक जुटाने में जुटे हैं। वर-वधु को ज्वेलरी देने के लिए बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। भाव में तेजी का असर बजट पर पड़ने के कारण लोग हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं। कुछ ग्राहक ज्वेलरी बुक कराकर तृतीया पर लेने के लिए छोड़ रहे हैं। अच्छी बिक्री होने की उम्मीद से सराफा करोबारियों में उत्साह है। आटोमोबाइल डीलर मनमोहनद दीक्षित ने बताया कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर बिक्री के लिए 12 कार की बुकिंग अब तक हो चुकी है। कुछ ग्राहकों ने फोन कर बुकिंग कराने की बात कही है। इस दिन करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार होना है। वहीं बाइक डीलर अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक 324 दुपहिया वाहनों की बुक्रिंग हो चुकी है।
अक्षय तृतीया आने में अभी दो दिन शेष है। पूछताछ केंद्र पर अभी कुछ ग्राहकों ने अक्षय तृतीया पर आने के लिए बोले हैं। अक्षय तृतीय के दिन करीब चार करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। यूं कहें कि सभी सेक्टर में कारोबारियों को अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार होने का अनुमान है। सराफा कारोबारियों के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण की बिक्री सबसे अधिक होती है। सोने का दाम अधिक होने के बाद भी लोगों का उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें