फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लेनदेन के विवाद में मारपीट, केस

Sun, 27 Apr 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली में 22 अप्रैल को शाम करीब छह बजे पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। तहरीर मिलते ही पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मिश्रौली निवासी संगीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही धीरेन्द्र यादव से सूद पर बीस हजार रुपये ली थी। अभी तक अस्सी हजार रुपये दे चुकी है। फिर भी वह और पैसा मांग रहे थे। इसके लिए उसे व उसकी दो लड़कियों को गाली गुप्ता देते हुए मारने पिटने लगे। जब उसका छोटा लड़का विकास पहुंचा तो धीरेन्द्र यादव, महेंद्र यादव, गिरजा देवी और नीतू चारों ने उसके लड़के को भी मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें