फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दलों के नेताओं ने किया बतरौली का दौरा

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो है 

अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। मूर्ति विसर्जन को लेकर बतरौली बाजार में बृहस्पतिवार को हुए विवाद के बाद शनिवार को भाजपा, बसपा और पीस पार्टी के नेताओं ने गांव का दौरा किया। नेताओं ने घटना पर दु:ख जताते हुए इसके लिए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। 
दोपहर बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, सांसद राजेश पांडेय, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, लल्लन मिश्र, राधेश्याम पांडेय, मारकंडेय शाही आदि गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान ईश्वरचन्द्र यादव के परिवारी जनों से मिले। इसके बाद गांव के अन्य घरों में जाकर घटना और नुकसान की जानकारी ली। भाजपा नेताओं के काफिला के लौटने के आधे घंटे बाद बसपा नेता जावेद इकबाल और राजेश प्रताप राव बंटी ने भी गांव में घूमकर पीड़ितों से मुलाकात की। नेताओं ने कहा कि बसपा का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर आगजनी और लूटपाट के शिकार हुए लोगों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीस पार्टी का भी प्रतिनिधि मंडल राजेंद्र यादव की अगुवाई में गांव पहुंचा और पीड़ित लोगों से मुलाकात की। पीस पार्टी नेताओं ने लोगों से शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें