फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुल्हाड़ी के हमले से घायल व्यक्ति की माैत

Mon, 24 Nov 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नगर पालिका कुशीनगर के रामनगर बाजार में पारिवारिक विवाद में बड़े बेटे ने एक सप्ताह पहले पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पिता अचेत हो गए। उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम को मौत हो गई। छोटे बेटे ने पुलिस को अपने बड़े भाई और भाभी पर तहरीर देकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर बीस रामनगर बाजार निवासी 55 वर्षीय शमशाद के बड़े बेटे अकबर से 15 नवंबर को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज बेटे ने आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। बीच बचाव करने गए छोटे बेटे इरफान को भी पीटा। घरवाले पिता को लेकर कसया सीएचसी पर गए, जहां से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से रेफर करने पर परिजन गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार की शाम को इलाज के दौरान शमशाद की मौत हो गई। कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें